Monday, April 29, 2024
Follow us on
-
राज्य

सुंडली ग्रामवासियों ने शिक्षा मंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट की 31 हजार की राशि

-
November 27, 2023 06:33 PM

शिमला, 

 

जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत ग्राम सुन्डली के सदस्यों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सरस्वती नगर(सावडा) में मुख्यमंत्री राहत कोष में 31 हजार का चेक भेंट किया।
शिक्षा मंत्री ने इस अंशदान के लिए समस्त ग्राम वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए महत्वपूर्ण हैं।

जय बनाड़ स्पोर्ट्स कल्ब सुंड़ली ने प्रतियोगिता की सफलता पर जताई खुशी
खेल-कूद प्रतियोगिताएं आपसी भाईचारें को मजबूत बनाने का काम करती हैं। यह बात जय बनाड़ स्पोर्ट्स कल्ब, सुंड़ली के अध्यक्ष राकेश खोकटा, प्रधान अमित धौटा, कोषाध्यक्ष मून खोकटा, सचिव साहिल दिलटा, बनी और अक्षय ने प्रेस को जारी एक बयान में कही।
उन्होंने कहा कि क्लब की मेहनत और आपसी सहयोग से लगातार 13वें संस्करण की क्रिकेट प्रतियोगिता का सफ़ल आयोजन सम्भव हो पाया हैं जिसका श्रेय क्लब के हर पदाधिकारी को जाता हैं। क्लब ने हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का व्यस्तता के बावजूद भी समापन समारोह में भाग लेने के लिए क्लब की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया।  क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 128 टीमों ने भाग लिया और प्रतियोगिता 18 दिन तक चली।  क्लब ने  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का  क्लब को 50 हज़ार की राशि देने के लिए आभार जताया। 

उन्होंने बलवंत झौटा,अजय सौटा, विक्की घेजटा, यशवंत धौटा, केतन नेगी, मदन जनटा, नवीन चौहान, तक्षु औकटा, विक्की राठौर, रवि दिलटा, भूपी सौटा, मनोज मंटा, अशोक दिलटा का क्लब को सहायता राशि देने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया हैं। क्लब ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों का धन्यवाद किया और  विजेता टीम जीटीसी बराना और उपविजेता टीम जेएमसी खलाई को बधाई दी।  

 

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राज्य खबरें
स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस बैसाखी पर्व का इतिहास और महत्व: डॉ विनोद नाथ लोक सभा चुनाव का आगाज, भाजपा ने लोक सभा चुनावों का बिगुल फूंका राज्यपाल ने किया प्रो. प्रमोद शर्मा की पुस्तक का विमोचन मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं मतदाताओं के नाम- अपूर्व देवगन सरस्वती नगर महाविद्यालय में युवाओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक चुनावी बॉन्ड पर विपक्षी दल परेशान : नंदा आज की बिग ब्रेकिंग फेसबुक हुआ क्रैश प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए डाक विभाग में पंजीकरण करवाएं लाभार्थी विकास खंड हरोली की ग्राम पंचायत छेत्रां के गांव बीदरवाल में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकान
-
-
Total Visitor : 1,64,79,405
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy